रामकिशोर रावत
माल,लखनऊ।माल दो बग्गा रोड के पास स्थित बीरपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर डग्गामार टैम्पो पलट गया।जिसमें सवार एक महिला और चालक स्वयं घायल हो गया।जिन्हें माल सीएचसी लाया गया।डाक्टर ने उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी जबकि चालक को चोटिल होने के चलते जांच के लिये लखनऊ लिख दिया।
माल से गौरैया के लिये अवैध डग्गामार थ्रीव्हीलर संचालित होते हैं।रविवार लगभग चार बजे गौरैया से माल के लिये बिना नम्बर की खटारा टैम्पो अऊमऊ निवासी सुरेश लेकर आरहा था जिसपर जनकपुर निवासी उर्मिला भी माल बाजार के लिये सवार होकर आरही थी कि टैम्पो बीरपुर गांव के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी।
जिसमें बैठी उर्मिला चोटिल हो गयीं साथ ही टैम्पो चालक सुरेश का हाथ टूट गया और सिर में भी घाव हो गया।राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।जहां डाक्टर ने उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया और सुरेश को लखनऊ में जांचकराने की सलाह दीहै।
पढ़ें यह भी खबर – बैंगलोर में ही होगा एयर शो लखनऊ को लगा झटका
डाक्टर ने जब उपचार कर सुरेश को जब भेज दिया तो सुरेश का हमदर्द नरायनपुर गांव निवासी टैम्पो चालक गुड्डू सिंह नामक ब्यक्ति ने अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी कर रहे डाक्टर एस एम त्रिपाठी पर इस लिये हाथ उठा दिया कि सुरेश का एक्सरे क्यों नही कराया।इस पर डाक्टर त्रिपाठी ने माल पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी देदी।एसओ अखिलेश द्विवेदी और हल्का दरोगा देवेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और गुड्डू सिंह को थाने उठा कर ले आएजो देर शाम तक थाने में बैठे थे।डॉ0 त्रिपाठी ने बताया कि गलती तो उसने की है जिसे पुलिस ले गयी है ।दरोगा देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी डॉ0 त्रिपाठी ने तहरीर नही दी है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
