Breaking News

यूपी : नौ शहरों में सिटी बस की बेहतर सुविधा दी जाएगी

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।राज्य सरकार शहरों में रहने वालों को बेहतर सिटी बस की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। प्रदेश के नौ शहरों अलीगढ़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, गोरखपुर, झांसी, इटावा व रामपुर में इसके लिए जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। परिवहन निधि की प्रबंध समिति की बैठक में यह फैसला हुआ।

पहले चरण में प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, गाजियाबाद में 100-100 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर व वाराणसी में 10-10 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन शहरों में आधुनिक तरीके से बस शेल्टर बनाए जाएंगे। शेल्टर में ई-टायलेट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

पढ़ें यह भी खबर – बैंगलोर में ही होगा एयर शो लखनऊ को लगा झटका

पढ़ें यह भी खबर–मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे जुआरी

प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में नगर आयुक्तों को निर्देश भेज दिया है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना में इंटेलीजेंट ट्राफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे सिटी बसों को चलाने, उसे चार्ज करने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा है कि इलेक्ट्रिक सिटी बसों के खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, मेरठ, आगरा व मथुरा पूर्व में चल रही सिटी बसों से हुए घाटे की प्रतिपूर्ति करने की मांग भी की गई है। इस पर समिति ने नफा-नुकसान का अध्ययन करते हुए नुकसान की भरपाई करने का फैसला किया है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *