Breaking News

लखनऊ : दबंगो ने स्कूली बस चालक को पीटा, तोड़े शीशे

लखनऊ,संवाददाता- लखनऊ,माल।माल कस्बा स्थित सोनी वार्डन से स्कूली बस के चालक को सफारी सवार दबंगो ने डंडो से जमकर पीटा साथ ही बस के शीशे तक तोड़ दिये जिससे बस में डरे सहमे बैठे नौनिहाल घायल होने से बाल बाल बच गये। बीच कस्बे में सड़क पर दबंगो के कहर से कस्बे की मुख्य सड़क पर जाम लग गया। जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। काफी देर तक चले तांडव के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची जिससे कस्बा वासियो सहित बच्चों के अभिभावकों में काफी रोष व्याप्त है। दबंगो की पिटाई से चोटिल बस चालक ने सफ़ारी सवार प्रधान व साथी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

माल कस्बा स्थित सोनी मार्डन स्कूल की स्कूली बस मंगलवार दोपहर समय लगभग 1 बजे छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बीच कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के पास सामने से आरही सफारी बीच सड़क पर आकर रुक गयी। और जबरन बस को हटाने का दबाव बनाने लगे। सड़क पर जगह न होने के कारण बस चालक ने अपनी मजबूरी जाहिर की। इस पर भड़के सफारी सवार लोगो ने बस चालक इमरान को अपशब्द कहते हुए बस से खीच कर डंडो से मारने लगे ।

इतने पर भी मन न भरने पर डंडो से बस के शीशे तोड़ने लगे। शीशों को टूटता हुआ देखकर बस के अंदर बैठे बच्चे चीखने चिल्लाने लगे । डरे सहमे बच्चे सीटो के नीचे दुबक गये । काफी देर चले तांडव से सड़क का यातायात जाम हो गया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। इतना सब कुछ होंते हुये भी पुलिस मौके पर नही पहुची। जिससे कस्बा वासियो सहित अभिभावकों में रोष व्याप्त है। वही दबंगो की पिटाई से चोटिल बस चालक ने थाने पर जाकर खण्डसरा प्रधान इरफान व साथी नन्नू के विरुद्ध तहरीर दी है।

पढ़ें यह भी खबर –दबंग भूमाफियाओं ने किया आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक, खेलकूद मैदान पर अवैध कब्जा

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर देर रात तक नहीं दर्ज किया मुकदमा। माल पुलिस वर्तमान प्रधान को बचाने में लगी है पीड़ित के ऊपर समझौता करने का बना रही है दबाव।माल थाना अध्यक्ष को तहरीर देने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठे देखे जा रहे हैं माल थाना अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने इस घटना के विषय में दबंग प्रधान को थाने बुलाकर घटना की सत्यता जानने के लिए कोई जरूरत नहीं समझी। वही पीड़ित न्याय के लिए माल थाना अध्यक्ष के सामने गिडगिडता रहा लेकिन माल थाना अध्यक्ष ने मुकदमा ना लिखकर पीड़ित को आश्वासन देकर थाने से चलता कर दिया।यह मामला क्षेत्र में किसी गरीब परिवार से जुड़ा होता तो यह माल पुलिस आनन फानन कार्यवाही करके वाहवाही लूटने के लिए गिरफ्तारी भी कर लेती।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि माल थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर दबंग प्रधान व उसका साथी बीच रोड पर हंगामा करता रहा लेकिन माल पुलिस को भनक तक नहीं लगी।आखिर आज थानाध्यक्ष ने दबंग प्रधान व उसके साथी के विरुद्ध मुकदमा ना लिखने का कारण स्पष्ट होता है कि प्रधान को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वही संबंध में माल थाना अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामूली कहासुनी हुई है पीर तहरीर भी प्रधान के विरुद्ध दे चुका है लेकिन अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *