Breaking News

कार्यपालक सहायक :: लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे 50 बहुविकल्पी प्रश्न, ऑनलाइन मिलेगा एडमिट कार्ड

डेस्क : बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी के तहत दरभंगा जिले के विभिन्न कार्यालयों के लिए संविदा के आधार पर नियोजित होने वाले कार्यपालक सहायकों की लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर जल्द ही लिंक जारी किया जायेगा।

कंप्यूटर संबंधित कार्य होने के कारण अंग्रेजी की जानकारी होना आवश्यक है। अंग्रेजी की समझ हेतु अंग्रेजी की परीक्षा अलग से नहीं लेकर प्रश्न पत्र ही अंग्रेजी में दिए जाएंगे जिससे अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को लेकर पढ़ने और समझने की योग्यता की जांच स्वत: हो जाएगी। ऐसा निर्णय विभाग द्वारा लिया गया है।

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 50 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे जो basic of computer और general awareness से संबंधित होंगे।

प्रत्येक प्रश्न एक अंक का यानि कुल 50 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसके लिए समयावधि 1 घंटे की होगी।
लिखित परीक्षा के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी।

कंप्यूटर दक्षता परीक्षा

द्वितीय चरण में कंप्यूटर दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा कंप्यूटर दक्षता परीक्षा भी 50 अंकों की होगी जिसमें हिंदी टंकण और अंग्रेजी टंकण के लिए 3-3 मिनट में 100-100 शब्द टाइप करने होंगे।

अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के प्राप्तांकों के योगफल के आधार पर होगा।

देखें नोटिफिकेशन :  2018090842

गौरतलब है कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी के तहत दरभंगा जिले के विभिन्न कार्यालयों के लिए संविदा के आधार पर नियोजित होने वाले कार्यपालक सहायकों की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 15 सितंबर तथा टाइपिंग टेस्ट की संभावित तिथि 22,23 और 24 सितंबर है। दरभंगा समाहरणालय में कार्यपालक सहायकों के पैनल निर्माण के लिए 25 अगस्त तक आवेदन प्राप्त किए जाने थे।

निर्धारित समय सीमा के अंदर 13788 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 11922 आवेदन स्वीकृत हुए। समय सीमा के बाद प्राप्त 2312 आवेदन अस्वीकृत किए गए। अपूर्ण एवं अन्य कमियों के वजह से भी 1866 आवेदन अस्वीकृत हुए। समय सीमा के अंदर प्राप्त वैसे आवेदन जो किसी कमी की वजह से अस्वीकृत हुए हैं उनसे संबंधित आवेदक त्रुटि निराकरण करने के लिए वांछित कागजात 6 सितंबर को 5 बजे शाम तक ईमेल, डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला स्थापना शाखा में जमा कर सकते हैं।

स्वीकृत आवेदन की सूची और Application ID देखें

Accepted list

नीचे लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें www.amitranjan.tech/stime/admitcard

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *