Breaking News

लखनऊ: पेट्रोल पंप से निकला पानी, ग्राहकों ने जमकर किया हंगामा

लखनऊ: मौके पर पहुंचे इंडियन ऑयल के अधिकारी ने बताया कि तीन से चार वाहनों की टंकी में पेट्रोल संग पानी मिल जाने की शिकायत मिली है।

लखनऊ के गोमती नगर इलाके के विराम खंड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प पर शनिवार देर शाम ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया।ग्राहकों ने पेट्रोल पम्प के मालिक और कर्मचारियों पर पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का आरोप लगाया।सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल के अफसर भी पहुंच गए और लोगों को शांत कराया।इस मामले में इंडियन ऑयल के अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है।रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पहुंचे इंडियन ऑयल के अधिकारी ने बताया कि तीन से चार वाहनों की टंकी में पेट्रोल संग पानी मिल जाने की शिकायत मिली है।बारिश के दौरान पम्प के मुख्य टैंक में पानी जाने का खतरा रहता है।शिकायत करने वाले वाहनों की टंकी साफ करा कर कंपनी ने अपनी तरफ से पेट्रोल भरवा दिया है।उधर, इंडियन ऑयल के अफसरों और पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए।

पढें यह भी खबर- लखनऊ: बीटीसी प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन, तीन ने लगाई नदी में छलांग

कंपनी के अनुसार पेट्रोल पम्प की टंकी जमीन के नीचे होती है। इसके ढक्कन को अच्छी तरह से सील रखा जाता है।बावजूद इसके कभी कभार उसकी सुरक्षा परत कहीं से कट या हट जाने के कारण बारिश का पानी पेट्रोल में मिल जाता है।इस मामले में भी ऐसा ही हुआ हो सकता है।वैसे, सुबह जब टंकी की जांच कराई गई थी तो उस समय तक सब ठीक था।

 

बता दें कि एक दिन पहले पेट्रोल के साथ गाड़ी की टंकी में पानी भर जाने की शिकायत करते हुए लोगों ने एक अन्य पम्प पर भी हंगामा किया था।बंगला बाजार स्थित इस पम्प से पेट्रोल भरवाने वाले एक दर्ज से अधिक बाइक और कार सवारों के वाहन पानी मिले पेट्रोल के कारण बंद हो गए थे यहां भी लोगों ने खूब हंगामा किया।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *