Breaking News

यूपी:प्रशासन से मूर्ति उखाड़ने पर उग्र हुये ग्रामीण,चले पत्थर,महिलाओं पर भी लाठी चार्ज

यूपी:प्रशासन से मूर्ति उखाड़ने पर उग्र हुये ग्रामीण,चले पत्थर,महिलाओं पर भी लाठी चार्ज

यूपी:प्रशासन से मूर्ति उखाड़ने पर उग्र हुये ग्रामीण,चले पत्थर,महिलाओं पर भी लाठी चार्ज

रामकिशोर रावत

लखनऊ।माल इलाके के एक गांव मेंअवैध रूप से तालाब और ग्राम पंचायत की जमीन पर रखी गयीं मूर्तियों को हटाने गये एसडीएम और 3 थानों के पुलिसबल को भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा।उग्र भीड़ ने विरोध में ईंट पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई होते हुए पुलिस मौके से चलती बनी आक्रोषित जन समूह ने विरोध में माल भरावन मुख्य रोड़ पर घन्टों जाम लगा दिया।

माल इलाके के आंटगढ़ीसौंरा पंचायत में बुधवार दोपहर तहसील प्रशासन दल बल के साथ पहुंचकर तालाब की जमीन पर दो हफ्ते पहले अवैध रूप से स्थापित की गयी हनुमानजी मूर्ति व लगभग 3 महीने से डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने गये थे।प्रशासन की आधीअधूरी तैयारी के चलते जब हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़ कर डाले में लादकर थाने भेज दिया गया।तब तक ग्रामीणों का गुस्सा काबू था जैसे ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को उखाड़कर लेकर चलने लगे इतने में ही दर्जनों की संख्या में पुरुष और महिलाओं वहाँ उपस्थित जन सैलाब का पारा चढ़ गया।दोनों तरफ से कहा सुनी होने लगी।

लखनऊ देश का 7वां सबसे प्रदूषित शहर, जानिए आपका शहर कोनसे नंबर पे है

भीड़ का इरादा भांप उपजिला अधिकारी जयप्रकाश अग्निहोत्री पुलिसबल के साथ जैसेआगे बढ़े तो ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया और लाठी डंडों,ईंट पत्थरों से हमलावर हो गये।इस बीच महिलाओं और ग्रामीणोंकी पुलिस के बीच जमकर हाथापाई भी हुयी।बदले में पुलिस ने लाठियां भांजी।डा0 अम्बेडकर और हनुमानजी की मूर्तियों को पुलिस थाने लादकर ले आयी।पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची तो आक्रोषित ग्रामीणों ने माल भरावन रोड़ को जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा था।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- जब राम चाहेंगे, तभी मंदिर का निर्माण होगा

इस मौके पर उपजिला अधिकारी मलिहाबाद के अलावा क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद पवन कुमार,इंस्पेक्टर काकोरी संजय कुमार,इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा मलिहाबाद थानाध्यक्ष माल विनोद कुमार गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। सबसे बड़ी बात तो यह है की लगभग 4 माह पहले से स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को किसी भी राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी देखने की फुर्सत ही नहीं मिली। 4 माह बाद भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को उप जिला अधिकारी मलिहाबाद के उखड़वाने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में माल भरावन रोड को कई घंटों तक जाम कर किया प्रदर्शन।

बैंकों के आसपास चेकिंग में लापरवाही पर तीन निलम्बित

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *