Breaking News

बिहार :: दरभंगा में पंचायती राज विभाग में तकनीकी सहायक व लेखापाल पद पर नियुक्ति को लेकर काउंसलिंग 17 व 20 नवंबर को

दरभंगा (विजय सिन्हा) : पंचायती राज विभाग के अंतर्गत नियुक्त होने वाले तकनीकी सहायक एवं लेखापाल के नियोजन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई। 
इस बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं चयन समिति के अन्य सदस्यों को निर्देश दिया गया कि अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों एवं वांछित कागजातों की पूरी सूक्ष्मता एवं निष्पक्षता से जांच करें उनका काउंसलिंग संपन्न करावे। चयन समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच वीरेंद्र प्रसाद , अपर समाहर्ता मोहम्मद मोबीन अली अंसारी, जिला कोषागार पदाधिकारी नीलकमल आदि उपस्थित थे।
    राज्य स्तर  पर ऑनलाइन माध्यम से दरभंगा जिला के लिए तकनीकी सहायक पद पर नियुक्ति हेतु 889 तथा लेखापाल पद पर नियुक्ति के लिए 5280 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी अभ्यर्थियों के कागजातों एवं वांछित  अहर्ताओं की जांच की जाएगी। उसके उपरांत इनका नियोजन होगा। प्रत्येक 4 पंचायत पर एक तकनीकी सहायक एवं एक लेखापाल का नियोजन  होना है । इस अनुरूप जिला में तकनीकी सहायक के 81 एवं लेखापाल के 81 पद हैं। दोनों पदों के लिए 162- 162 लोगों की काउंसलिंग होगी।  प्रत्येक पद के लिए 81- 81 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची भी बनेगी जिससे कि योगदान न करने एवं योगदान के उपरांत नौकरी छोड़ देने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची से तुरंत बहाली की जा सके। नियोजन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का भी पालन किया जाएगा।
देखें नोटिफिकेशन:-
    तकनीकी सहायक पद के लिए 17 नवंबर को तथा लेखापाल के पद के लिए 20 नवंबर को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभा कक्ष में काउंसलिंग किया जाएगा। काउंसलिंग में अभ्यर्थी को अपने सभी मूल कागजात एवं उसकी अभिप्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होना होगा। इस नियोजन के बारे में विशेष सूचना जिला के  वेबसाइट darbhanga.bih.nic.in  से भी प्राप्त की जा सकती है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *