Breaking News

बिहार :: “पति-पत्नी और वो” के चक्कर में हुई ठेकेदार कुशेष की हत्या

दरभंगा : एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक कुशेष प्रसाद सिंह की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने साफ़ कर दिया है कि ये हत्या लूट, रंगदारी या व्यवसायिक दुश्मनी की वजह से नहीं हुई है. माना जा रहा है दूसरी शादी की वजह से कुशेष की हत्या हुई है. पुलिस के अनुसार कत्ल में एके 47 का प्रयोग नहीं हुआ है, बल्कि 9 एमएम के कारतूस से हत्या हुई है. 

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक दरभंगा के बंगाली टोला निवासी कुशेष पहले से शादी-शुदा थे, लेकिन वे नि:संतान थे. उन्होंने दूसरी शादी एक साल पहले सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर में की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी शादी में काफी बवाल हुआ था. लड़की के कथित प्रेमी ने इस शादी का विरोध किया था.
शादी के बाद लड़की ससुराल से कई बार पति की मर्ज़ी के बगैर मायके चली गयी थी. हाल ही में कुशेष पुलिस की मदद से पत्नी को अपने घर लाए थे. इसके बाद अक्सर झगड़ा होता रहता था. पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में कुशेष की हत्या की आशंका जताई जा रही है.


एसएसपी ने कहा कि शादी के विवाद में कुशेष की हत्या हुई है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच दूसरे बिंदुओं पर भी कर रही है. दरभंगा के अलावा दूसरे जिलों में भी छापेमारी चल रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे.
एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि कुशेष की हत्या किसी व्यावसायिक दुश्मनी या रंगदारी मांगने की वजह से नहीं हुई है. अब तक के अनुसंधान में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *