Breaking News

यूपी:नसीरुद्दीन को गृह मंत्री का जवाब, कहा-भारत जैसा सहिष्णु कोई दूसरा मुल्क नहीं

नसीरुद्दीन को गृह मंत्री का जवाब, कहा-भारत जैसा सहिष्णु कोई दूसरा मुल्क नहीं

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

राजधानी। ”भारत दुनिया का ऐसा इकलौता देश है जहां विश्व के सभी प्रमुख धर्म पाये जाते हैं।यानी सारे धर्मों के मानने वाले लोग अगर कहीं मिलजुलकर रह रहे हैं, तो वह भारत ही है’’

देश में असहिष्णुता को लेकर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें जवाब दिया है। राजनाथ  सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान जितनी सहिष्णुता दुनिया के किसी दूसरे मुल्क में नहीं है।

सिंह ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 114वें स्थापना दिवस समारोह से इतर मीडिया से बातचीत में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के हाल के बयान के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा,‘‘भारत में जितनी सहिष्णुता है, मैं समझता हूं कि दुनिया में ढूंढने से भी नहीं मिलेगी।भारत दुनिया का ऐसा इकलौता देश है जहां विश्व के सभी प्रमुख धर्म पाये जाते हैं।यानी सारे धर्मों के मानने वाले लोग अगर कहीं मिलजुलकर रह रहे हैं, तो वह भारत ही है’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं दोहराना चाहूंगा कि इस्लामी देशों में भी इस्लाम के सभी 72 फिरके एक साथ नहीं मिलते। केवल भारत में ही मुसलमानों के ये सभी फिरके मौजूद हैं इसलिये यहां पर असहिष्णुता का कोई सवाल ही नहीं’’

गृह मंत्री ने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों को मानने वाले जितने भी लोग हैं, वे भारत को एक सशक्त, स्वाभिमानी, स्वावलम्बी और समृद्धिशाली बनाने में योगदान कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।

गौरतलब है कि मशहूर अभिनेता शाह ने हाल में एक बयान में कहा था कि भारत में गाय की जान की कीमत आदमी की जान से ज्यादा हो गयी है। देश में ऐसा माहौल बन गया है कि उन्हें अपने बच्चों की चिंता होती है कि कहीं कोई भीड़ उन्हें घेरकर उनका मजहब ना पूछने लगे।

लखनऊ से सांसद गृह मंत्री ने साइबर सर्विलांस सम्बन्धी आदेश के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके मंत्रालय ने इस बारे में पहले ही स्पष्टीकरण दे दिया है, लेकिन चूंकि संसद का सत्र इस समय चल रहा है लिहाजा वह अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *