Breaking News

बिहार :: अहिल्या स्थान में रिपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक, एआईआरए के कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

दरभंगा : ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को पत्रकार अरुण कुमार पाठक की अध्यक्षता में प्रखण्ड के अहिल्यास्थान स्थित सत्संग भवन के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष भवन कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर करण, जिला महासचिव संजय दास, सचिव अभिनव सिंह,अब्दुल कलाम गुड्डू, कार्यालय मंत्री अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार आदि ने संगठन के विस्तार व उसके मजबूती पर विस्तार से चर्चा किये। 

बैठक में सर्व सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए जाले, केवटी एवं सिंहवाड़ा प्रखण्ड के कमिटी का गठन किया गया। जाले प्रखण्ड से अरुण कुमार पाठक को जाले इकाई का अध्यक्ष,विकास कुमार सचिव,प्रमोद कुमार कोषाध्यक्ष,अलिन्दर ठाकुर मीडिया प्रभारी एवम शिवेन्द्र कुमार शर्मा,वेद प्रकाश ठाकुर,केशवेंद्र प्रताप ठाकुर,विजय कुमार ठाकुर,लक्ष्मेश्वर ठाकुर को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। इसी प्रकार सिंहवाड़ा प्रखण्ड से प्रो.शिवेश्वर पाठक अध्यक्ष,अजय कुमार यादव सचिव,सदरे आलम कोषाध्यक्ष,शैलेन्द्र ठाकुर मीडिया प्रभारी एवम फजुल्लाह अनवर,शम्भू कुमार उर्फ गुड्डू,एसएफ को कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। वही केवटी प्रखण्ड से शेष नारायण झा अध्यक्ष,विजय कुमार राय सचिव,शिव कुमार लाल संरक्षण,सैफुल इस्लाम उपाध्यक्ष,दिवाकर लाल सह सचिव,कन्हैया प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष,शहजाद मंजर संयोजक,एवम विजय गुप्ता,नीलाम्बर प्रसाद व राजन कुमार को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापित विकास कुमार के द्वारा किया गया।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *