दरभंगा (मनीगाछी) : प्रखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय विशौल के प्रधानाध्यापक और बीइओ के द्वारा गलत ढंग से विज्ञापन प्रकाशित कर गुमराह करने एव पैसे लेकर तालिम मरकज शिक्षा स्वयंसेवक पद पर आयोग्य व्यक्ति को बहाल करने के सम्बन्ध में जगन्नाथपुर गाँव निवासी नूरजहाँ ने डीएम को आवेदन दिया है।

आवेदन में कहा है कि प्रधानाध्यापक ने बिना सूचनापट्ट पर तालीमी मरकज स्वयंसेवक के लिए सूचना निकाली। जिसमे कुल 11 अभ्यर्थी ने आवेदन दिया। मेघा सूची में सबसे अधिक अंक होने पर नियुक्ति के लिए बीईओ एव प्रधानाध्यापक के द्वारा पैसा की मांग की गई। नही देने पर रिक्त नही होने की सूचनापट्ट पर लगा दी गई बाद में बिना किसी विज्ञापन के बीइओ, कार्यक्रम समन्वयक, सीआरसी व सचिव ने जगन्नाथपुर निवासी मो०आलम की पत्नी हीरा रोशन को तालिम मरकज के पद पर नियुक्त कर लिया गया। डीएम से इसकी जाँच करते हुए अवैध नियुक्ति को रद्द कर दोषियो पर कारवाई करने की मांग की गई है। सात महिने पूर्व जाँच के लिए आवेदन दिये गये थे। अब देखना यह है कि क्या इसकी सही-सही जाँच हो पायेगी या नही?
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !