Breaking News

बिहार :: गोरौल निवासी पटना के ट्रांसपोर्टर दीनानाथ राय की गोली मारकर हत्या

डेस्क :  मंगलवार की देर रात पटना के एक ट्रांसपोर्टर की अपराधियों ने हत्या कर दी। अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर दीनानाथ राय की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों के मनबढ़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शव को सदर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के निकट फेंक दिया ।घटनास्थल से पुलिस ने उनकी बाइक और हेलमेट बरामद की है।  

पुलिस सूत्रों की मानें तो ट्रांसपोर्टर दीनानाथ राय को दो गोली मारी गई है। बताया जाता है कि वह डेली पटना से गोरौल जाते थे। उनका कार्यालय गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो रत्ती गांव में है। रामजी राय के बेटे 35 वर्षीय दीनानाथ का पटना भी कार्यालय है। पटना में यह कार्यालय जीरो माइल के पास रामजी ट्रांसपोर्ट के नाम से है। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शहर की नाकेबंदी कर दी है।
जानकारी के अनुसार दीनानाथ बाइक से रात 11 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देखा। उन्हें स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आशंका है कि उनकी हत्या कहीं और करके अपराधियों ने शव को सर्किट हाउस के निकट फेंक दिया है।


गौरतलब है कि 20 दिसंबर को हाजीपुर के इंडस्ट्रीयल एरिया में पटना के फेमस दवा व्यवसायी गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। बता दें कि गुंजन खेमका भी डेली पटना से हाजीपुर अपनी फैक्ट्री जाते थे और घटना के दिन वे फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे ही थे कि वारदात को अंजाम दे दिया गया।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *