Breaking News

प्रमोशन :: दिलनवाज अहमद समेत 19 एएसपी बने आईपीएस, यूपीएससी ने भी प्रोन्नति को दी मंजूरी

डेस्क : बिहार पुलिस सेवा के 19 पुलिस अधिकारियों को IPS कैडर में प्रमोशन मिल गया है। इस बाबत बिहार सरकार के लिस्ट को मंजूर करते हुए यूपीएससी ने उनके प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। आईपीएस कैडर में जहाँ 7 अधिकारियों को वर्ष 2016 से ही बातौर आईपीएस प्रमोशन मिली है। वही अन्य 12 को वर्ष 2017 से बतौर आईपीएस में प्रोन्नति को मंजूरी मिली है।

बिहार पुलिस सेवा के इन अधिकारियों को आईपीएस कैडर में  हुआ प्रमोशन देखे पूरी लिस्ट….

2016 से प्रमोशन पाने वाले अधिकारी
1.       प्राणतोष कुमार दास
2.       आमिर जावेद
3.       अशोक कुमार सिंह
4.       संजय कुमार सिंह
5.       राजीव रंजन (one)

6.       राकेश कुमार सिन्हा

7.       अजय कुमार पांडेय

वर्ष 2017 से IPS बने अधिकारियों की सूची
1.       नीरज कुमार सिंह
2.       सुशांत कुमार सरोज
3.       राजीव रंजन(नंबर-2)
4.       रमन कुमार चौधरी
5.       मनोज कुमार तिवारी
6.       शैलेश कुमार सिन्हा
7.       सत्यनारायण कुमार
8.       मिथलेश कुमार
9.       रामाशंकर राय
10.    सुशील कुमार
11.    विजय प्रसाद
12.    दिलनवाज अहमद

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पूर्व में ही इन सभी अधिकारियों की प्रोन्नति को मंजूरी दे दी थी।जिसके बाद इसे UPSC भेजा गया था। संघ लोक सेवा आयोग की मंजूरी के बाद ही  राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों को आईपीएस कैडर मिलता है। UPSC ने भी अब सभी 19 अधिकारियों के  प्रोमोशन की मंजूरी देते हुए लिस्ट बिहार सरकार को भेज दी है। इनमें से कई ASP अनुमंडल पुलिस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सुशांत कुमार सरोज पटना में एसडीपीयो के पद पर काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी बेगुसराय में बातौर एएसपी तैनात है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रमोशन के बाद इन सबों का तबादला कर जिलों की कमान सौपी जा सकती है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *