Breaking News

बिहार :: नए साल पर दरभंगा के श्यामा माई मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

डेस्क : नए साल की शुरुआत माता के दर्शन से हो, श्रद्धालुओं के लिए इससे बड़ा आशीर्वाद क्या हो सकता है। इसी कामना को लिए हजारों श्रद्धालु मां श्यामा के दरबार पहुंचे। नव वर्ष का आगाज के साथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।  

नववर्ष के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ किया और पूरी रात जागरण में भाग लेकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई, रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे मां के दरबार मंदिर परिसर का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के दिलों में प्राकृतिक सौंदर्य की अपार छटा बिखेरता रहा। लंबी-लंबी लाइनों के घंटों खड़े होकर श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। हालांकि पुलिस और प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए और लाइनों में ही श्रद्धालुओं को मां के दरबार में भेजा गया। कुल मिलाकर श्रद्धालुओं ने बड़े आराम से माता जी के दर्शन किए नव वर्ष का आगाज किया और खुशी-खुशी अपने घरों को लौटे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *