Breaking News

बिहार :: अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी के पुण्य तिथि पर सीएम नीतीश ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना (संजय कुमार मुनचुन) :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी के पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाॅव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक चन्द्रसेन, विधान पार्षद रणवीर नन्दन, विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गाँधी जी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य उदयकांत मिश्रा, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों तथा शुभचिन्तकों के साथ साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी नालन्दा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी स्व0 परमेश्वरी देवी, स्व0 राम लखन सिंह एवं स्व0 मंजू सिन्हा कीे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गाॅव के देवी मंदिर में जाकर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना की।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *