Breaking News

बिहार :: नेत्रहीनों की जरूरतों को पूरा करे सरकार – डॉ. विद्यानाथ झा

दरभंगा : स्थानीय एमएलएसएम कॉलेज में नेशनल ब्लाइंड युथ एसोसिएशन और बिहार संयुक्त नेत्रहीन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 168वीं लुई ब्रेल को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा ने नेत्रहीनों की आवश्यकताओं को पूरा करने की बात की और सरकार से उनकी समस्याओं को देखने व निदान करने का आग्रह किया।

 इस मौके पर डॉ. शौकत अली अंसारी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा लंबित नेत्रहीन छात्रवास के संबंध में कुलपति से आग्रह करने की बात कही। अभिषेक कुमार ने दृष्टिहीन समाज को विश्वास दिलाया कि छात्रावास निर्माण के कार्य को अपने संगठन के माध्यम से उठाएंगे।

इस मौके पर डॉ. जयशंकर झा, उज्ज्वल, विद्यानंद पासवान, अखिलेश यादव, संतोष यादव, विजय भास्कर, कोमल नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे। दिनेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के माध्यम से 13 सूत्री मांग पत्र संगठन की ओर से जारी किया गया।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *