Breaking News

बिहार :: दरभंगा में भी वामदलों के बिहार बंद का यातायात पर हुआ बुरा असर

दरभंगा : वामदलों के आह्वान पर बिहार बंद का असर सड़क यातायात पर दिखा। वहीं प्रदर्शन-धरना का सिलसिला भी जारी रहा। बैंको, जीवन बीमा निगम, डाकघर आदि में काम-काज पूरी तरह बाधित रहा। इसके अलावा आशा, रसोइया, आंगनबाड़ी, सेविका-सहायिकाओं ने भी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शित किया। बंद में वाम दलों के अलावा युनाइटेड फोरम आॅफ आरआरबी युनियन सहित विभिन्न संगठनों ने मांगों के समर्थन में रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। 

बंद के समर्थन में लहेरियासराय में आरजेडी कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीति को मुख्य मुद्दा बनाकर आंदोलनरत संगठनों में बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव युनियन, बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका संघ, बिहार राज्य आशा-ममता युनियन, कुरियर युनियन, सुरक्षा गार्ड युनियन, बिहार राज्य रसोइया संघ आदि ने भाग लिया। बिहार बंद को लेकर आॅल इंडिया स्टुडेन्ट फेडरेशन ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को बंद कराया और उसके बाद भोगेन्द्र झा चौक को जाम कर दिया। जिसमें भाकपा जिला सचिव नारायणजी झा, राजीव चौधरी, विश्वनाथ सिंह, अहमद अली तमन्ने, श्यामा देवी, भूषण मंडल, शशिंरजन सिंह, अभिलाष कुमार, प्रसन्नजीत कुमार प्रभाकर, मो. मोबीन, सुधीर कुमार, मधुलय कुमार, अमित कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव, चाणक्य यादव, जितेन्द्र कुमार साह आदि शामिल थे। वहीं बेनीपुर संवाददाता के अनुसार दरभंगा-बिरौल पथ पर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सड़क जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारी इतने उग्र थे कि पैदल चलना भी संभव नहीं था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और आम लोगों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। केवटी संवाददाता के अनुसार आंदोलनकारियों ने दरभंगा-जयनगर राष्टÑीय राज्य मार्ग 527बी को सीएचसी रवनें-केवटी के समीप जाम कर दिया। जिसका नेतृत्व भाकपा के अंचल सचिव रामचंद्र साह, माले के प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र यादव, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की अध्यक्ष संगीता देवी, इंसाफ मंच के जिला सचिव लक्ष्मण पासवान आदि कर रहे थे। जाले संवाददाता के अनुसार माले के शत्रुघ्न पासवान के नेतृत्व में एसएच 75 को सल्हेश स्थान कर्जापट्टी के समीप जाम कर दिया गया। इधर वामदलों के समर्थन में राजद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव के नेतृत्व में सड़कों पर उतर कर आवाज बुलंद की। जिसमें सुनीती रंजन दास, गुलाम हुसैन चीना, राशिद जमाल, प्रकाश कुमार ज्योति, राकेश नायक, धर्मवीर कुमार, सुभाषचंद्र राय, मृज्युंजय कुमार झा, उदय शंकर चौधरी, जयकिशोर यादव, रामशंकर सहनी, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू, विष्णुचंद्र पप्पू, संजीव कुमार हिमांशु, विनोद यादव, मनोज भारती, तारिक सुल्तान, पंकज राम, इंद्रमोहन सिंह, अमरेश यादव आदि शामिल थे। वाम दल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गिरफ्तारियां भी दी। जिनमें माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, आर.के सहनी, कल्याण भारती, नेयाज अहमद, नंदलाल ठाकुर, प्रिन्स राज, गजेन्द्र नारायण शर्मा, जंगी यादव, उमेश साह, हरी पासवान, मो. जमालुद्दीन, मिथिलेश्वर सिंह, भोला पासवान, प्रवीण यादव आदि शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *