Breaking News

बिहार :: डीएम द्वारा समय सीमा तय करने के बाद दरभंगा के पंचायतों में आरटीपीएस काउन्टर का हुआ शुभारंभ

दरभंगा :  केवटी पंचायत सरकार भवन में बुधवार को आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन सीओ सह प्रभारी बीडीओ अजीत कुमार झा व मुखिया नासरा बेगम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुखिया की अध्यक्षता एवं मुखिया पति बदरे आलम के संचालन में आयोजित समारोह में जीपीएस प्रभाकर कुमार झा सहित कई मौजूद थे।

राघोपुर दक्षिणी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आरटीपीएस काउन्टर का शुभारंभ बीडीओ मनोज कुमार राय, अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल और मुखिया अशोक साहु ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर राघोपुर पश्चिमि पंचायत विकास भवन का बीडीओ, सीओ और मुखिया दिपीका नायक की उपस्थित में पंचायत विकास भवन का पंचायत के आम लोगों के लिए विधिवत शुरूआत किया गया। मुखिया ने लोगों को व्यवहारिक जीवन से जूड़ी जाति, आवास, जन्म, मृत्यु, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दाखिल खारिज, डिजिटल हस्ताक्षारित प्रमाण पत्र, लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत दायर परिवादों का आदेश देखने की सुविधा, ऑन लाईन लगान की वसूली अब इसी आरटीपीएस काउन्टर से किया जाएगा। 

पंचायत के लोगों को अब प्रखण्ड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस भवन में ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी के कार्यों का अलग अलग व्यस्था की गई है।पंचायत सचिव के अलावा कार्यपालक सहायक को कम्पयूटर से लैस कर दिया गया है यहां तक कि यहां ग्राम पंचायत के अधीन सभी प्रकार के योजनाओं व विकास से सम्बंधित कार्यों का संचालन व निष्पादन किया जायेगा। साथ ही ग्राम कचहरी से संबंधित मामले का सुनवाई व निष्पादन अब यहीं पर किया जायेगा। समय समय पर प्रखण्ड व जिला के वरीय पदाधिकारी स्वंय यहां के कार्यों का निरीक्षण कर लोगों की समस्या को सुनेंगे एवं पंचायत से संबंधित निष्पादन होने वाले सभी कार्यों को ऑन लाईन की जायेगी। मौके पर बीडीओ ने बताया कि शेष बचे काउन्टर की शुभारंभ जल्द शुरू कर दिया जायेगा। जिससे आम लोगों को प्रखण्ड की भाग दौड़ के साथ ही विचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा।

बीडीओ ने कहा कि रोस्टर के हिसाव से सभी पंचायत सचिवों की बैठक समन्वय बैठाकर अब सरकार भवन में ही बैठक की जायेगी।मौके पर पुर्व मुखिया श्ववण नायक, बाजितपुर मुखिया पति मनीष कुमार मेहता, जदयू महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिन्देशवर राम, जदयू पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र सहनी, कार्यपालक सहायक सतीश कुमार, रवि कुमार, जीपीएस फहीम असलम, रोजगार सेवक अभिषेक कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार सहित सभी जनप्रतिनिधि एव अन्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *