Breaking News

बिहार :: राशन कार्ड का पीडीएफ नगण्य होने को लेकर हनुमाननगर बीडीओ से स्पष्टीकरण

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वालों के साथ-साथ लक्ष्य नहीं प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कारवाई करते हुए उकने विरूद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया। सर्वप्रथम लोक शिकायत के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अनुपालन के लिए लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि इन मामलों का त्वरित निष्पादन करें, अन्यथा कड़ी कारवाई की जाएगी।

अनुमण्डल लोक शिकायत, बिरौल में श्रम अधीक्षक, थानाध्यक्ष तथा अंचलाधिकारी, बिरौल की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। आरटीपीएस पर राशन कार्ड के कालबाधित मामलों को शून्य करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित व्यक्तियों को दिया। राशन कार्ड के पीडीएफ निर्गत करने में शून्य उपलब्धि के कारण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हनुमाननगर को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकरी ने निर्देश दिया कि सभी चयनित आवेदकों को चयन पत्र बांटे तथा प्रथम फेज में जितने आवेदन प्राप्त हुए है, उनमें स्वीकृत आवेदकों को भुगतान हेतु राशि की निकासी सुनिश्चित करें। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि जिन शौचालयों के लिए 02 से 03 आवेदकों द्वारा संयुक्त रूप से शौचालय उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। शौचालय निर्माण के भुगतान हेतु बैंक खाता अपडेट की निराशाजनक स्थिति पर किरतपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, मनीगाछी तथा अलीनगर के प्रखण्ड स्वच्छता समन्वयक को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। सत्यापित लाभुकों के भुगतान नहीं किए जाने पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रखण्ड समन्वयक के एक सप्ताह के वेतन की कटौती तथा मनीगाछी के प्रखण्ड समन्वयक के 15 दिन की वेतन कटौती का निदेश दिया।

बहेड़ी में कार्य में प्रगति नहीं होने के कारण बहेड़ी के स्वच्छता कार्यपालक सहायक को बहेड़ी से हटाने का निदेश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा-सह-जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *