Breaking News

बिहार :: शराब तस्करों से जुड़े मामलों का होगा स्पीडी ट्रायल, दरभंगा प्रक्षेत्र में बीते सप्ताह 438 गिरफ्तार – डीआईजी

दरभंगा : प्रक्षेत्र के समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा में पिछले एक सप्ताह में बड़े पैमाने पर वांछितों की गिरफ्तारी हुई है और शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातों की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि दरभंगा-मधुबनी एवं समस्तीपुर में विभिन्न अपराधियों समेत कुल 438 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें दरभंगा में 168, मधुबनी में 147, समस्तीपुर में 123 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि करीब दो दर्जन शीर्ष अपराधियों की भी गिरफ्तारी की गई है। यह लोग कई हत्या, लूट आदि मामलों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि दरभंगा में 1882 लीटर विदेशी शराब के साथ इससे जुड़े 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मधुबनी में 2079 लीटर देशी शराब और 136 लीटर विदेशी शराब के साथ 48 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं समस्तीपुर में 20 लीटर देशी और 347 लीटर विदेशी शराब के साथ 36 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दो पिस्टल, 21 खाली खोका, तीन कारतूस, एक चार पहिया वाहन, 11 दो पहिया वाहन, एक स्कूटी, 14 मोबाइल के साथ 55200 रुपए बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 407100 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि दरभंगा में 257000, मधुबनी में 69500, समस्तीपुर में 80600 रुपए बरामद किए गए हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन चेकिंग किए जाने का आदेश दिया है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस महकमा से फीडबैक ले रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से तेजी के साथ शराब से जुड़े कारोबारियों को सजा दिलाई जाएगी। वहीं क्षेत्र में हुए घटनाओं का उदभेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से निलंबित पदाधिकारियों को जल्द निलंबन मुक्त किया जाएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *