Breaking News

लोकसभा चुनाव :: बिहार के सभी सीटों पर जीतेंगे एनडीए प्रत्याशी – संजय झा जदयू

दरभंगा / बेनीपुर : बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जीतेंगे। उक्त बातें सोमवार को एक रोड शो के दौरान प्रखंड के नवादा चौक पर पत्रकारों से बात-चीत करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा। उन्होंने कहा कि दरभंगा मेरा राजनीतिक कार्य क्षेत्र रहा है। 12 वर्षो से में दरभंगा के विकास के लिए काम किया हूं। एनडीए गठबंधन इस बार जिसे यहां से प्रत्याशी बनाकर भेजेगी वे चुनाव जीतेंगे। 

एक सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे या भाजपा के यह अभी तय नहीं हुई है। इस का निर्णय गठबंधन के शीर्ष नेता को करना है, जो शीघ्र हो जाएगा। वे एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सदर प्रखंड के भालपट्टी गांव जा रहे थे। इस दौरान बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मकरमपुर चौक पर पूर्व सरपंच संतोष कुमार चौधरी के नेतृत्व में, नवादा चौक पर मुख्य पार्षद सह युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में मझौरा चौक पर भाजपा नेता सोनू ठाकुर एवं धरौड़ा चौक पर युवा जदयू के प्रदेश सचिव सह विधान पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार राय एवं उप प्रमुख प्रेम कुमार झा के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला, चादर-पाग से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नवादा चौक पर विद्यापति एवं स्व. हरिश्चंद्र झा एवं धरौड़ा चौक पर स्व चौधरी रामाश्रय राय हरिपुर में शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा की प्रतिमा पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

मौके पर उप मुख्य पार्षद जफरुद्दीन खान, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश राय, पार्टी नेता शमशाद अहमद, मुखिया मदन कुमार यादव, विनय कुमार झा, विजय कुमार झा, मो. कमरुल हसन, पूर्व मुखिया मदन झा, अनिल झा, समीर कुमार झा, भाजपा के राजीव कुमार झा, रमणजी पासवान, पंचायत समिति सदस्य मुकुंद झा सहित सैकड़ों की तादात में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। उनके साथ चल रहे कार्यकर्ता एवं वाहनों की काफीला देख लोग इसे आगामी लोकसभा चुनाव का आगाज मान रहे थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *