दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान हेतु स्कूली बच्चों, एनसीसी, स्कॉउट एण्ड गाइट, यूनिसेफ द्वारा निकाले गए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
जिलाधिकारी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में खसरा-रूबैला के प्रति सभी को जागरूक करने का अनुरोध किया। उन्होनें बच्चों को बताया कि 09 महीने से 15 साल तक के बच्चों के ऊपर इस बीमारी के प्रकोप का खतरा ज्यादा रहता है। यह इस पीढ़ी एवं अगली पीढ़ी का प्रश्न है और बच्चे इस देश का भविष्य हैं, इस लिए यह आवश्यक है कि सभी बच्चे इस बीमारी के प्रति जागरूक हो तथा अपने सभी मित्रों, अपने माता-पिता को इस अभियान में भाग लेने हेतु प्रेरित करें। सभी 09 महीने से 15 साल तक के बच्चे अपना टीकाकरण जरूर कराएंगे। यह रैली समाहरणालय, दरभंगा से कर्पूरी चौक तक आमजनों को जागरूक करने के लिए निकाला गया।

यूनिसेफ से शशिकांत सिंह ने बताया कि खसरा-रूबेला के लिए टीकाकरण 5 सप्ताह तक पूरे जिले में लगातार चलेगा। इस मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, डीआईओ डॉ. ए.के. मिश्रा, डीपीएम विशाल सिंह, डीपीएम सर्व शिक्षा अभियान प्रमोद साह व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !