Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / बिहार :: सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार आज दरभंगा में

बिहार :: सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार आज दरभंगा में

दरभंगा : चंदनपट्टी स्थित मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के सेटेलाइट कैम्पस में कल 17 जनवरी 2019 को अल-फातिमा एडुकेशनल ट्रस्ट द्वारा “सक्सेस थ्रू पॉजिटिव एटीट्यूड” (सकारात्मक अभिवृति से सफलता) विषय पर एक अभिप्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। 

जिसमें वक्ता के रूप में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार और रहमान 30 के संस्थापक ओबैदुर रहमान विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राजद के पूर्व सांसद एवं मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री अली अशरफ फ़ातमी करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में श्री फ़राज़ फ़ातमी विधायक केवटी, श्री मोबिन अली अंसारी एडीएम दरभंगा, श्री वसीम अहमद ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी दरभंगा, श्री राकेश कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हायाघाट दरभंगा की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

इस समारोह में भाग लेने के लिए दरभंगा के सभी सरकारी एवं ग़ैर सरकारी विद्यालयों के नवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी पीआरओ जावेद अनवर ने दी।

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …