दरभंगा / जाले : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के आर्थिक हल युवाओं का बल योजनाओं के सफलता को लेकर सरकारी कर्मचारी व पंचायत राज जनप्रतिनिधियों के साथ समन्यवक समिति की बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
इस बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जनजन में प्रचार के लिए आगामी 22- 23-जनवरी को प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित होनेवाली शिविर में, युवाओं द्वारा, मुख्यमंत्री निश्चय स्वम सहायता भत्ता योजना, बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना, के लिए निवन्धन हेतु शिविर के माध्यम से निवन्धन कराने के लिए प्रचार-प्रसार के लिए आग्रह किए जाने का अनुरोध किया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !