Breaking News

बिहार :: झंझारपुर में नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास, तीन गिरफ्तार बाकी फरार

picsart_10-13-11-07-51-320x314मधुबनी : झंझारपुर के भैरवस्थान थाने के एक गांव में घर से नाबालिग छात्रा का अपहरण करने पहुंचे दो दर्जन बदमाशों में से तीन को ग्रामीणों ने दबोच लिया। तीनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाकी बदमाश फरार हो गए।

मामले में छात्रा की मां के बयान पर 12 नामजद समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नामजदों में एक बैंककर्मी भी शामिल है। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। एएसपी निधी रानी ने गुरुवार को बताया कि बाकी बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जाएगी।

बुधवार रात करीब 8 बजे एक ग्रामीण के घर दो दर्जन बदमाश बाइक से आ धमके। उनमें से कुछ जबरन आंगन में घुस गए। उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए खींचने लगे। बच्ची बदमाशों का विरोध करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण घर की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख छात्रा को छोड़ बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रुद्रपुर थाने के महरैल के अमित कुमार मिश्र, केशव ठाकुर व राजकुमार मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। स्टेट बैंक की लौकहा शाखा में कार्यरत एक कर्मी भी नामजद है। नामजदों में मुख्य आरोपित विवेक कुमार ठाकुर, अजय कुमार झा, राहुल कुमार झा, नरेश झा, गगन ठाकुर, मुकुन्द कुमार मिश्र, सिद्घार्थ कुमार झा, मंगल झा, सोनू ठाकुर हैं। इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …