Breaking News

बिहार :: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दरभंगा समाहरणालय में मनाया गया “देश प्रेम दिवस”

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजन में जिलाधिकारी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके बाद वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाहरणालय के कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

जिलाधिकारी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के महत्त्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी के द्वारा आजाद हिन्द फौज के रूप में जिस सशस्त्र क्राँति का नेतृत्व किया गया। उसने अँग्रेजी हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उन्हें शीघ्र ही भारत को स्वतंत्र घोषित करना पड़ा।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता मोबिन अली अंसारी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण राजीव रंजन प्रभाकर, अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच बिरेन्द्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्त्ता अनिल झा, वरीय उप समाहर्त्ता उमाकान्त पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. डी.के. मिश्र, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग-सह-जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी तथा समाहरणालय के सभी कर्मियों ने नेताजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *