Breaking News

बिहार :: एलएनएमयू में छात्रसंघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, सकारात्मक सहयोग की कुलपति ने की अपील

दरभंगा (विजय सिन्हा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने छात्रसंघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में शपथ लेते ही जिम्मेदारियां बढ़ गयी हैं। 

विश्वविद्यालय के संचालन एवं विकास में छात्र संघ को सकारात्मक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि 40 वर्षों के बाद और एक ही वर्ष में दो बार छात्र संघ का चुनाव करवाकर हमनें इतिहास रचा है, तो छात्र संघ से भी नया इतिहास रचने की अपेक्षा है। डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में कुलपति ने उपाध्यक्ष राजा कुमार, संयुक्त सचिव ऋषभ कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सामाजिक संकाय के परिषद् सदस्य मयंक कुमार यादव, मानविकी संकाय के परिषद् सदस्य दयानन्द कुमार, विज्ञान संकाय के परिषद् सदस्य प्रतीक कुमार झा एवं वाणिज्य संकाय के परिषद् सदस्य साई कुमार निरुपम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। ज्ञात हो कि छात्र संघ के अध्यक्ष मधुमाला कुमारी एवं महासचिव उत्सव कुमार पराशर का शपथ ग्रहण 21 दिसम्बर को हो चुका है।

इस अवसर पर चंद्रभानु सिंह, प्रो. अजीत कुमार सिंह, विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर भी मौजूद थे। कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय नें छात्र प्रतिनिधियों से अपील की कि तालावन्दी की संस्कृति के बदले हमें सम्वाद की संस्कृति स्थापित करनी चाहिए। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मधुमाला कुमारी, प्रो. अजीत कुमार चौधरी ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन छात्र संघ महासचिव उत्सव कुमार पराशर ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. रतन कुमार चौधरी ने किया। राष्ट्रगाण से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *