Breaking News

बिहार :: अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराकर गोपालजी ठाकुर ने की “मेरा परिवार-भाजपा परिवार” अभियान की शुरूआत

दरभंगा : भाजपा ने आज मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान की शुरूआत की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराया और इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह कमर कसकर सियासी रणभूमि में उतर चुकी है और आज से वीजेपी ने देश भर में मेगा चुनावी अभियान का आगाज किया है। भाजपा ने पांच करोड़ से ज्यादा परिवारों का अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 

इस अवसर पर पंकज झा, ओमप्रकाश सिंह, प्रेम मिश्रा, आशुतोष झा, मनीष कुमार, सतीशचंद्र झा आदि भाजपाई उपस्थित थे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से वार्ड 43 के दलित बस्ती में अपना परिवार-भाजपा परिवार का कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती एवं प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने की।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *