Breaking News

बिहार :: उत्तरपुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर बी.लिस के छात्रों का एलएनएमयू में धरना

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कार्यालय के समक्ष बी.लिस सत्र 2017-18 के छात्रों ने धरना दिया। छात्रों का आरोप था कि इस सत्र के विद्यार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है। इसको लेकर पूर्व में भी धरना प्रदर्शन किया गया था और निदेशक के मौखिक आदेश के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था। 

आंदोलनकारियों ने कहा कि विगत दिनों परीक्षा बोर्ड की बैठक में छात्रों को उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन के प्रस्ताव को कुलपति ने सिरे से खारिज कर दिया गया था। जिसको लेकर आज हमलोग उनसे मिलले आये हैं, लेकिन कुलपति से मुलाकात नहीं होने के बाद विद्यार्थी आक्रोशित हो गये और धरना पर बैठ गये। मौके पर कुलानुशासक डॉ. अजीत कुमार चौधरी ने पहल की और धरना समाप्त करवाया।

इस मौके पर एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, नीतेश कुमार, मनोज कुमार, रूस्तम अली, शेखर कुमार नायक, चंदन कुमार झा, अमित आनंद, शिल्पी कुमारी, कंचन कुमारी, रीचा कुमारी, प्रियंका कुमारी, निधि कुमारी, पुष्पेन्द्र कुमार ठाकुर, मो. रिजवान खां, प्रगति सिन्हा, नेहा कुमारी, कुंदन कुमार चौधरी, ज्योति कुमारी, राकेश, सोनाली सिन्हा, शायका फरीन, प्रियंका कर्ण आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *