Breaking News

बिहार :: नये राशन कार्ड वितरण में लायें तेजी, मिशन मोड में करें काम – डीएम त्यागराजन

दरभंगा (विजय सिन्हा) : जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने जिला में महादलित समग्र उत्थान योजना के नाम से एक मिशन की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक माह प्रत्येक प्रखंड के एक महादलित गांव के शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को राशन कार्ड दिया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं भूमि का पर्चा भी दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी अंबेदकर सभागार में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निदेश दिया कि पीडीएफ निर्गत करने एवं नये राशन कार्ड वितरण में तीव्रता लायें और मिशन मोड में काम करें। 

उन्होंने राशन वितरण लिकेज रोकने के लिए आधार से जोड़ने का आदेश दिया। वहीं आज ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने अलग से बैठक की और कहा कि हमारे किसानों से ज्यादा वंचित कोई नहीं है। इसलिए उन्हें हर प्रकार से सभी देय लाभ दिलाने का प्रयास दृढ़ता से किया जाय। उन्होंने प्रखंड कृषि समन्वयक व कृषी सलाहकार के माध्यम से योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 10 दिनों के अंदर अभियान चलाकर सभी योग्य लाभुकों को इसका लाभ दिया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी करने वालों पर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को अंचलाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर उसका निष्पादन करें। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *