Breaking News

बिहार :: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

दरभंगा (विजय सिन्हा) : रक्तदान जीवन दान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिन्दगी को बचाता है। आज श्याम मंदिर में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा रक्तदान शिविर खाटू श्याम मंडल तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लगाया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दान किया गया। शाखा अध्यक्ष नीलम पंसारी ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है अत: जब भी मौका मिले रक्तदान जरूर करें। 

रक्तदान कर हमेशा के लिए किसी के चेहरे पर मुस्कराहट के रूप में जीवित रहें। सचिव मधु सरावगी ने कहा कि रक्तदान के लिए एक बड़ा दिल और मुक्त मन की जरूरत है। इसके लिए धन और ताकत की जरूरत नहीं पड़ती अत: जब भी मौका मिले खुल कर रक्तदान करें। रक्तदान करने वालों में अजय पंसारी, नेहा अग्रवाल, सुरेश शर्मा, विक्रम पंजियार, ओम अग्रवाल, राधे श्याम मितल, मधु सरावगी, ओम सराफ, चन्दन लुहारूका, आदित्य सिंघानिया, श्याम खेडिया, महेश लुहारूका, हरेन्दर मिश्रा, आयुष चौधरी, जैन कुमार, शिवम गुप्ता ने रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वालों को समिति की तरफ से जूस तथा नाश्ता दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मनमोहन सरावगी, कोषाध्यक्ष मधु चौधरी, मनीषा जसराजपुरिया, उमा पंसारी, अंजू पंसारी, पदमा लुहारूका, नेहा लुहारूका, श्वेता, पूजा केडिया, सुलोचना केडिया, सुनीता सराफ, आशा चौधरी, मनीषा पंसारी, शकुन्तला जसराजपुरिया, स्वीटी केडिया, राधा पोद्दार आदि ने अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *