Breaking News

बिहार :: 9 दिवसीय श्री सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ का समापन

दरभंगा / केवटी : हवन कार्य के साथ हुई पूर्णाहुति के बाद बलहा गांव के पछवारी टोल स्थित रामजानकी एवं हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्री सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ का समापन गुरूवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। 

यज्ञ के अंतिम दिन गुरूवार को राम जानकी एवं हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान रामजानकी तथा भगवान महावीर के प्रतिमा का दर्शन व पूजन के साथ-साथ यज्ञ मंडल की परिक्रमा व हवन कुंड में आहुति देने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मौके पर मुखिया अर्जुन कुमार, पूर्व मुखिया बलदेव यादव, वार्ड सदस्य विश्व रंजन कुमार, अरूण पूर्वे सहित कई मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *