Breaking News

बिहार :: कृषि विज्ञान केंद्र में 34 दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरूआत

दरभंगा / जाले : भारतीय कृषि कौशल विकास परिषद के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार से 34 दिवसीय जैविक उत्पाद विषय पर प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थी किसान विभिन्न वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी प्राप्त करेंगे। 

जिसमे भारत मे जैविक खेती की संभावनाए, सुरक्षित खेती प्रणाली,जैविक खेती के लिए फसल व किश्मो का चयन,बीजोपचार की जैविक बिधि,जैविक बिधि द्वारा पोषण प्रबन्धन,किट रोग नियन्त्रण,उन्नत कम्पोस्ट बनाने के तरीके ,जैविक बिधि द्वारा खर पतवार नियन्त्रण,जैविक तरल खाद एवं किट नाशक दवा बनाने की विधि,फसल कटने के बाद प्रबन्धन जैविक उत्पादन का ब्यवसाय,आदि बिबिध बिधियो पर जिला के चयनित प्रशिक्षणार्थी किसान प्रशिक्षण ले रहे हैं।


प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर केंद्रीय  प्रभारी डॉ ए.पी.राकेश प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कमलदेव प्रसाद ने संयुक्तरूप से किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी व अन्य उपस्थित लोगों को डॉ ए.पी.राकेश ने कहा कि किसानों को आय दुगुनी करने एवं कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाने के लिए ,किसानों के उत्पादन को बाजार दिलवाना लक्ष्य है।किसानों को अपने उत्पादन का अधिकाधिक मूल्य प्राय हो इसके लिए भारतीय कृषि कौशल विकास परिषद का गठन किया गया है।

भारत सरकार का लक्ष्य है की कृषि क्षेत्र सवसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है।खेती जे जुड़े बिभीन्न उद्यम को आगे बढ़ाना की जरूरत है।हम ध्यान रखे कि जैविक खेती को बढ़ावा देकर ज्यादा से रसायनिक खेती से मानव को होनेवाले बिभीन्न बीमारियों को रोक लगाई जाए।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *