Breaking News

बिहार :: किसान नहीं कार्पोरेट हित में केन्द्र सरकार कर रही है काम – राजाराम सिंह

दरभंगा (विजय सिन्हा) : अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय  महासचिव पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा न्यायपालिका, चुनाव आयोग, सीबीआई, सांख्यिकी आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों का खुलकर विरोधी दलों व न्याय के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। 

भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत में 2014 में आने के बाद नीतियां व सत्ता पर अपने एकाधिकार कायम कर कार्पोरेट के हित में काम कर हिन्दु राष्टÑ बनाने की रही है। उक्त बातें उन्होंने कामेश्वर नगर स्थित चौरंगी पर आयोजित 7वें रिव्युलेशनरी युथ एसोसिएशन के बिहार राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक-एक कर जनतांत्रिक परिवर्तन के साथ अस्तित्व में आई संविधान, कानून, न्यायपालिका, नौकरसाही, नागरिक अधिकार, मीडिया, शिक्षण संस्थानों पर अपना कब्जा जमाकर भारत के प्रभुत्वशाली पुंजीवादी तबके के सहयोग और जन अधिकारों के लिए जनता ने कुर्बानी देकर हासिल किया। उसे नष्ट करने में लगी है। इस मौके पर खेग्रामस राष्टÑीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने कहा कि आज इस देश में युवाओं को किसानों की तरह आत्म हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे निर्णयों ने अर्थ व्यवस्था की गला काट दी है। आर.वाई.ए के राष्टÑीय अध्यक्ष मनोज मंजिल ने आतंकवाद के खात्मे का दंभ भरने वाले मोदी पिछले 17 फरवरी को बिहार दौड़े पर आये पर पुलवामा के दोनों शहीदों के परिजनों से नहीं मिले। नोटबंदी से आतंकवाद के खात्मा का दंभ भरने वाले मोदी के शासन में हमारी मातृभूमि के सपूत मारे गये।

इस मौके पर आर.वाई.ए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज, ऐपवा की राज्य सचिव शशि यादव, कर्नल लक्ष्मेश्वर मिश्रा, जितेन्द्र यादव, नेयाज अहमद, आफताब आलम, सूरज कुमार सिंह, रंजीत राम, असलम रहमानी, डॉ. सूरज पासवान, मनोज कुमार झा, कल्याण भारती, राजबाबू आर्य, संदीप कुमार चौधरी, सुरेन्द्र सुमन, मयंक कुमार आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन इनौस के जिलाध्यक्ष केशरी कुमार यादव ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *