Breaking News

बालिकागृह कांड को लेकर हफ्ते भर से आमरण अनशन पर आप नेत्री ज्योति माला, बिगड़ी तबीयत

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बालिकागृह कांड को लेकर गर्दनीबाग,धरना स्थल पटना में आमरण अनशन पर बैठी आम आदमी पार्टी की नेत्री ज्योति माला, वरिष्ठ नेता अधीर कर्ण एवं नवल किशोर सिंह की भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी। 

अनशनकारी ज्योति माला ने रविवार को कहा कि हमारे हौसले बुलंद है. हमारा अनशन बिहार की बेटियों के लिए है. उनके साथ पूरा बिहार खड़ा है, अनशन के लिए मेरा हौसला बढ़ रहा है।

मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड मामले में आये दिन राज्य सरकार एवं सीबीआई को कोर्ट की फटकार सुननी पड़ रही है, फिर भी ये निर्लज्जता के साथ मामले को रफा-दफा करने में लगे हुये हैं। यहिक बात मामले में इनकी संलिप्तता को दर्शाती है। इसलिये इस मामले की निष्पक्ष जाँच हेतु मुख्यमंत्री का इस्तीफा लिया जाना जरूरी है।

ज्योति ने ये भी कहा कि सुशासन बाबू, नैतिकता व अंतरात्मा की दुहाई सिर्फ अपने स्वार्थ साधने के लिए देते है। उन्हें मुजफ्फरपुर की, नाबालिक पीड़ित बेटियों की चीखे बिहार के मुखिया को सुनाई क्यों नही देती ?

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार जिद्दी है तो मैं भी कम जिद्दी नही. जान भले ही चली जाए मैं अपना अनशन नही तोड़ूंगी।

अनशन स्थल पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव, डॉ प्रिया सिंह, आरती कुमारी, मोहम्मद गुफरान, सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष वृज किशोर यादव, महावीर प्रसाद, अरविंद पंकज, आनंद पटेल, सुयश कुमार ज्योति, आदि मेहता, मो चाँद, मनीष कुमार, सतेंद्र नारायण सिंह, प्रमुख लोग शामिल रहे।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *