Breaking News

हैक हुई भाजपा की अधिकारिक वेबसाइट, पीएम मोदी पर हैकर्स अटैक

डेस्क : भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट मंगलवार सुबह हैक हो गई. सोशल मीडिया पर लगातार लोगों ने इस तरह की बातें रिपोर्ट की. बीजेपी की वेबसाइट  bjp.org  को जब खोलने की कोशिश की जा रही है, तो वह अभी भी डाउन है. 

ट्विटर पर जारी कुछ स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बीजेपी की वेबसाइट को हैक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ तस्वीरें साझा की गई. इनमें वह जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्कल के साथ दिख रहे हैं. वहीं कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक किसी तरह का बयान इसको लेकर नहीं आया है.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट देश की सबसे बिज़ी वेबसाइटों में से एक है. BJP की आधिकारिक वेबसाइट पर पार्टी के इतिहास, पार्टी के नेताओं, राज्य सरकारों, पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई है.

आपको बता दें कि इससे पहले भी देश के कई बड़ी हस्तियों की वेबसाइट हैक हो चुकी है. बीते दिनों कुछ अभिनेताओं, नेताओं और पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट भी हैक हुए थे. कुछ दिन पहले अनुपम खेर, कांग्रेस, राहुल गांधी, अभिषेक बच्चन समेत कई बड़ी हस्तियों का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *