Breaking News

भीषण अग्निकांड से मचा कोहराम, 57 घर जले

दरभंगा : बिरौल अनुमंडल के अंतर्गत किरतपुर अंचल के झगरूआ गांव के राइन टोला में आज दिन में हुए भीषण अग्निकांड में 50 से अधिक घर जलकर स्वाहा हो गये।

वहीं एक बच्चे की झुलस कर मरने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्य कार्य में जुटे हुए हैं। सूचना के अनुसार आज दोपहर 1 झोपड़ी से आग की लपट उठी। जो देखते ही देखते पूरे राईन टोला को अपनी चपेट में ले लिया। 57 घर जलने की खबर है। सूचना के अनुसार अग्किांड में 20 लाख से अधिक की परी संपत्ति की क्षति हुई है। एक परिवार में शादी का आयोजन था, लेकिन उसका भी घर जल गया। जिसमें जेवरात और कपड़े भी जल गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अग्निकांड में दर्जनों मुर्गियां एवं बकड़ियां भी जली है। जिला मुख्यालय से लगभग 50 कि.मी दूरी पर अवस्थित इस गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं देर शाम जिलाधिकारी भी चल रहे राहत कार्य का जायजा लेने मौके पर पहुंच गये हैं। जिलाधिकारी ने मृतक के परिजन को 4 लाख का चेक दिया है। वहीं कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है। वहीं पीड़ित परिवारों के बीच पॉलिथीन सीज, खाद्यान का वितरण शुरू कर दिया गया है। मौके पर कैम्प कर रहे जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन प्रावधानों के तहत कैम्प में ही 9800 रूपये प्रति परिवार वितरण का आदेश दिया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *