Breaking News

समावेशी कार्यशाला से शोधार्थियों को मिलेगा लाभ – प्रतिकुलपति

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विभाग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रतिकुलपति प्रो. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि समावेशी कार्यशाला के आयोजन से शोधार्थियों को लाभ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आधार पुरूष पूर्व कुलपति डॉ. उपेन्द्र झा वैदिक वेद के विद्वान हैं। इसलिए सभी वैदिक जिज्ञासाओं का समाधार करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आधुनिक विषयों के भी जानकार हैं। ऐसे में उनलोगों के विचारों को भी ग्रहण किया जा सकता है। प्रतिकुलपति ने कार्यशाला के साथ-साथ स्मारिका प्रकाशन की भी जरूरत बताई। बहुद्देशीय भवन में संपन्न हुए इस कार्यशाला के संबंध में जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि आधार पुरूष डॉ. झा ने वेद की ऋचाओं के भेद का विश्लेषण करते हुए निरूक्त शास्त्र की महत्ता को प्रतिपादित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्यवान कुमार, स्वागत भाषण प्रो. विद्येश्वर झा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोरंजन कुमार झा और भवेश कुमार ने कुलगीत प्रस्तुत किये।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *