
बेनीपुर/दरभंगा : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से चलकर न्याय आपके दरवाजे तक आया लोगों को न्याय दिलाने एवं लोगों की पहुंच न्याय तक आसान कैसे हो यह बताने उक्त बातें चलंत लोक अदालत के न्यायिक सदस्य सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश रामनिवास प्रसाद ने स्थानीय कर्पूरी सभा भवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा। उन्होंने विस्तार से प्राधिकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को बताया तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार व निःसंतान दंपति द्वारा बच्चों को गोद लेने के कानून पर भी चर्चा की। लोक अदालत में एसडीजेएम बेनीपुर फिरोज अकरम ने अपने न्यायालय के एक आपराधिक वाद का निष्पादन सुलह समझौता के आधार पर स्वयं पक्षकारों के साथ उपस्थित होकर कराया। एसडीजेएम ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को खास रुचि लेकर सुलह योग्य वादों का निष्पादन करना चाहिए इसके कई फायदे हैं। शिविर में बेनीपुर, अलीनगर, घनश्यामपुर एवं किरतपुर के अंचल कार्यालय से प्राप्त 406 विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया। पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने सदस्यों को धन्यवाद देते हुए लोक अदालत के प्रचार प्रसार पर जोर देने की बात कही। मौके पर उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता सदस्य अरुण कुमार उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य जितेन्द्र कुमार पाठक, पैनल अधिवक्ता सेवती कुमार प्रसाद, राममोहन झा, गजनफर अली खान, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, पीएलवी अर्चना झा, पुण्यानंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !