Breaking News

स्वस्थ्य रहने के लिए दिनचर्या में करें बदलाव – डॉ. अशोक कुमार गुप्ता

दरभंगा : डीएमसीएच के अवकाश प्राप्त चिकित्सक डॉ. ए. के. गुप्ता ने आज यहां कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन कर मोटापा कम करना और सुबह में टहलने की आवश्यकता है। युनेस्को क्लब की ओर से बिरदीपुर सिमरी स्थित पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मेगा हेल्थ चेकअप प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गुप्ता अपना संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनाज से अधिक फल और सब्जी को भोजन में शामिल करें और 40 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति वर्ष में एक बार सम्पूर्ण स्वास्थ्य चेकअप करावें। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन बाला सिंह ने सुबह-सुबह धूप सेवन की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर डॉ. शम्भुनाथ मेहता, क्बल के अध्यक्ष, विनोद कुमार पंसारी ने आगत अथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. एस.के पंकज, डॉ. शम्भुनाथ मेहता, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. क्युमर हाशमी, डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. आनंद मोहन सिंह ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की।

इस अवसर पर क्लब के प्रधान सचिव डॉ. सीमा कुमार, डॉ. मनोरंजन प्रसाद, डॉ. विनोद कुमार, नीलम पंसारी, रामबाबू साह, एस.एच अली, शैलेश कुमार, सैयद आलम, आलोक सिंह आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन रिंकु कुमार झा ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *