दरभंगा : मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज साईकिल रैली के अलावे कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। साईकिल रैली लहेरियासराय स्टेडियम से निकाली गई। जिसे जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी त्यागराजन एस एम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सनद रहे कि दरभंगा संसदीय क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र और समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को चुनाव होना है, जबकि मधुबनी संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले जाले और केवटी विधानसभा क्षेत्र में 6 मई को चुनाव होना है। मतदान का प्रतिशत बढाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर स्वीप आई कॉन मणिकांत झा, उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, प्रशिक्षु आइएएस विवेक रंजन मैत्रे, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, शुरभि, अल्का आम्रपाली, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील शर्मा, संजय कुमार देव, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के नागरिको को जागरूक करने के लिए साईकिल रैली आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सबकी भागीदारी आवश्यक। वहीं दूसरी ओर मैथिली साहित्यकारों की ओर से डॉ. ओमप्रकाश की अध्यक्षता में अल्लपट्टी मुहल्ले के राजगोपाल हेल्थ केयर सेंटर में मतदाता जागरूकता कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मणिकांत झा ने मैथिली गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दीपक कुमार, कवि कौश्लेश चौधरी, डॉ. ओमप्रकाश, मो. जुवेद अहमद, गंधर्व कुमार झा, सत्यनारायण यादव, राजा सक्सेना, प्रीती कुमारी, ललन कुमार झा, पूजा कुमारी आदि मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !