दरभंगा : लोकसभा चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक होती जा रही है। राजग नेताओं द्वारा बयानबाजी तेज हो रही है। भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के निशाने पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धु रहे।

चुनाव प्रचार के दौरान श्री सिद्धु द्वारा हाल में दिए गये बयान और केरल में राहुल गांधी के नामांकन का दृश्य को उदृढ़ करते हुए कहा कि ये लोग पाकिस्तान के एजेंडा पर भारत में काम कर रहे हैं, लेकिन नये जिन्ना का प्रोजेक्ट हिंदुस्तान में नहीं चलेगा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं और वे पाकिस्तानी एजेंडा को कभी भी हिन्दुस्तान में कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए मोदी जी के पक्ष में वोट करें। बुधवार को उन्होंने विदेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पोखरभिंडा, लगमा, शेरपुर, नारायणपुर, ककोढ़ा, कैथवार, राजा खरबैर, ठेंगहा, मछैता, पुरसों, नदियामी, बैका, डगरशाम में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उनके साथ पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी, संतोष पासवान, गोपाल ठाकुर, जितेन्द्र लालदेव, मुकुंद चौधरी, अखिलेश सिंंह, दिगम्बर यादव, लक्ष्मण मुखिया, नीलाम्बर सदा, कन्हैया चौधरी, संजय लालदेव, चंद्रमोहन ठाकुर, नीरज यादव आदि नेता शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !