दरभंगा : शक्तिधाम मंदिर के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मंदिर परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन दादीजी के मंगल पाठ के साथ किया गया।

शिविर में अनेकों रक्तवीर दादी भक्तों ने भाग लिया। इसमें बंदना बोहरा और राजेश बोहरा (पति पत्नी) के साथ साथ प्रतिभा सरावगी, अर्चना पोद्दार, पूनम बजाज, सुनीता खेतान, सोनल कटारिया, अनिता जालान, सोनी लाडिया, दीपक कुमार, संदीप अग्रवाल, अनुराग सरावगी, कन्हैया लाठ, संजय पोद्दार, लक्ष्मण पंसारी, बिक्रम कुमार, रणधीर ठाकुर(कार्यक्रम पदाधिकारी, रेडियो स्टेशन) कुल 17 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में सभी रक्तदाताओं को मौके पर भी रेड क्रॉस द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। साथ ही स्थानीय रेमण्डस शोरूम, सुभाष चौक द्वारा सभी रक्तवीरों को एक एक दीवाल घड़ी उपहार स्वरूप दी गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस और शक्तिधाम के स्वयंसेवकों और पदाधिकारीगणों का भरपूर सराहनीय योगदान रहा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !