Breaking News

शेक्सपियर डे पर शेखर क्लासेज में कार्यक्रम आयोजित

शदरभंगा : ‘शेक्सपियर डे’ पर मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित कोचिंग संस्थान शेखर क्लासेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यापक प्रो अमरेंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सीएम कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की अध्यापिका डॉ. मंजू रॉय ने संयुक्त रूप से की ।

कार्यक्रम में शेक्सपियर के जीवन, कार्यो एवं उनकी उपलब्धियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि प्रो अमरेंद्र शर्मा ने शेक्सपियर की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि शेक्सपियर की रचनाएं आज के दौर में भी प्रासंगिक है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से भाषा सीखने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि भाषा सीखने के लिए शुद्ध पढ़ना,लिखना,सुनना एवं बोलना आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ. मंजू रॉय ने शेक्सपियर की रचनाओं को ऐतेहासिक बताया।

उन्होंने बताया की विलियम शेक्सपियर की रचनाएं यूनिवर्सल है।जिसके कारण उनका महत्व आज भी है।साथ ही उन्होंने शेक्सपियर के नाटकों और कविताओं का जिक्र किया।

प्रज्ञा,राजनंदिनी,नंदिनी, शिवानी ,चांदिनी ने शेक्सपियर पर अपने भाषण प्रस्तुत किये।कार्यक्रम का संचालन अंशुमान आनंद ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र-छात्रा एवं दर्जनों अभिभावक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन मोनू कुमार रंजन ने किया।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *