Breaking News

जनता की अदालत में आया हूँ अब निर्णय आपको करना है – तेजस्वी

दरभंगा : मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर रेलवे स्टेशन के मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुलबारी सिद्दिकी के पक्ष में पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वाले संविधान को बदलना चाहते हैं। इसलिए हमारे पिता लालू प्रसाद को फंसा कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आज एक बेटा को बीमार पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा हैं तथा जेल अधीक्षक फोन भी नहीं उठा रहे हैं। हमारे पिता ने मुझ से कहा कि जब भी परेशानी हो तो जनता की अदालत में जाना। वहां तारीख नहीं गुजरती हैं और सीधे सुनवाई होती हैं। अब निर्णय आपकों करना हैं।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। बिहार में शराब बंदी सिर्फ कागज पर ही सिमट कर रह गयी हैं। तेजस्वी तो एक बहाना था, पलटू चाचा को भाजपा में जाना था। वे घोटाले के डर से भाजपा में बने हुए हैं। केन्द्र में भष्ट्राचार की सरकार और बिहार में अपराध की सरकार चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कब किसका साथ छोड़ देगें, यह कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार होते हुए भी इसे विशेष पैकेज अभी तक नहीं मिल सका। वही पलटू चाचा किस मुंह से भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं?

पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर वह कुछ दिनों तक और मुख्यमंत्री रहते तो नियोजित शिक्षक, आंगनवाड़ी सहायिका-सेविका, तालीम मरकज जैसे सभी मानदेय की समस्याओं को हल कर देते, परन्तु नीतीश कुमार ने एक षडयंत्र के तहत उन्हे हटा दिया और दलितों का अपमान किया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि संविधान के साथ छेड़-छाड़ करने वाले को जनता माफ नहीं करेंगी।

इस अवसर पर दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी अब्दुलबारी सिद्दिकी ने कहा कि सांसद में मिथिला की आवाज को बुलन्द करूंगा। इस अवसर पर विधायक ललित यादव, विधायक समता देवी, विधायक डब्लू सिंह, संविधान बचाओं संघर्ष समिति व जेएनयू दिल्ली के प्रो डॉ. रतन लाल, मिथिलेश यादव, रघुनाथ प्रसाद, बदरे आलम, सदर प्रखंड के राजद उपाध्यक्ष लाल मुनी यादव आदि ने संबोंधित किया तथा मंच का संचालन राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष महतो ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *