Breaking News

मिथिला की धरती पर प्रधानमंत्री की जनसभा होगी ऐतिहासिक – तिवारी

दरभंगा : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मिथिला की धरती पर प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा होगी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के दरभंगा के अलीनगर में विभिन्न जगहों पर महागठबंधन के प्रत्याशी के लोग हमारी प्रचार गाड़ी को तोड़ रहें हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे यह प्रतीत होता है कि महागठबंधन के प्रत्याशी अपनी हार को सामने देख कर बौखलाहट में इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं। भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करेगी।

उन्होंनें दरभंगा राज मैदान में 25 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री की सभा की समीक्षा करने के पश्चात चुनाव कार्यालय में उपस्थित पत्रकारों को बताया कि चुनावी सभा में प्रधानमंत्री के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, मदन सहनी, प्रेम कुमार, विनोद नारायण झा आदि शामिल होंगे।

प्रेसवार्ता में विधायक संजय सरावगी, अमरनाथ गामी, जीवेश मिश्रा, सुनील चौधरी के अलावा डॉ. मुरारी मोहन झा, मुकुंद चौधरी, राजू तिवारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *