स्पाईसजेट बुकिंग की घोषणा निकली हवा-हवाई
हवाई अड्डा का आधारभूत संरचना नहीं हुई है पूरी
दरभंगा : 1 मई से दरभंगा हवाई अड्डा से हवाई सेवा के लिए टिकट बुकिंग का कार्य शुरू करने की स्पाईसजेट की घोषणा हवा-हवाई निकली। सनद रहे कि 7 मार्च को पत्रकार सम्मेलन पर स्पाईसजेट के अधिकारियों ने 1 मई से दरभंगा से बुकिंग शुरू करने की घोषणा की थी।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
स्पाईसजेट ने ट्वीट कर कहा है कि हवाई अड्डा के बुनियादी ढांचा तैयार नहीं होने के कारण बुकिंग शुरू नहीं की गई है और सरकार से भी बुकिंग शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। स्पाईसजेट ने आशा व्यक्त की है कि सीधी उड़ान के लिए फ्लाइट का बुकिंग जल्द ही आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद शुरू की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
