दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि अंतर जिला गिरोह के चार बदमाशों को अपराध की योजना बनाते हुए सिमरी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से एक पिस्टल और देशी कट्टा के साथ तीन कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि लूट की दो बाइक सहित 5 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार किये गये अपराधियों में राधे उर्फ अर्जुन मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित शेरवानी चौक का निवासी मदन सहनी का पुत्र है।

वहीं दूसरा अनीश कुमार होरेल प्रसाद वासुदेव चतरा गांव निवासी का पुत्र है। तीसरा दीपक कुमार सुलेमापुर गांव निवासी लालबाबू सहनी का पुत्र है। चौथा विशाल कुमार गायघाट थाना के बड़वानी गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह का पुत्र है। एसएसपी ने बताया कि दो मोटरसाइकिल से चारों बदमाश सवार होकर सिमरी थाना के पास अपराध की योजना बनाने की नियत से पहुंचे थे। पुलिस को देख कर सभी भागने का प्रयास किया, लेकिन सिमरी पुलिस ने खदेड़ कर दोनों बाइक पर सवार चारों बदमाशों को दबोच लिया। इन लोगों ने पूर्व में भी सिमरी थाना क्षेत्र में 7 मई को बाइक की लूट की थी। कंशी चौक से 10 मई को एक बाइक की लूट की थी। उसके बाद अड़ई पुल के पास एक व्यक्ति से 41 हजार रुपए एवं एक मोटरसाइकिल की लूट की थी। इन लोगों ने लगातार घटना को अंजाम देते हुए 10 मई को सोभन पुल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक बाइक की लूट कर ली थी। इसके अलावा पूछताछ में बताया कि इसका गिरोह मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी जिले में लगातार कई घटनाओं को अंजाम दिया है। दरभंगा में पकड़े जाने से पहले यह लोग सिवाईपट्टी मीनापुर एवं एवं बोंचहा थाना में अपराध कर दरभंगा पहुंचा था।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने इससे पूर्व कहां-कहां घटना को अंजाम दिया है। इसकी पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह 2 फरार अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के कार्तिक कुमार सहनी जो बोचाहां थाना के शिवानी गांव निवासी है। उसे 18 मई को बाइक लूट मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह सभी उसी गिरोह के सदस्य हैं। एसएसपी ने बताया राधे उर्फ अर्जुन के उपर कटरा एवं मुशहरी थाना विशाल उर्फ गोलू के ऊपर साहेबगंज मीनापुर मुसहरी एवं अनीश कुमार के ऊपर मीनापुर एवं मुशहरी थाने में आधे दर्जन से ऊपर लूट की प्राथमिकी दर्ज है। प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार एवं सिमरी थानाध्यक्ष धीरज कुमार उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !