Breaking News

एक दूसरे की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए भाजपा-जदयू नेता, सुशील मोदी बोले- ऑल इज वेल

डेस्क : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुए मंत्रीपद बंटवारे से नाखुश जेडीयू लगता है बीजेपी को माफ करने के मूड में नहीं है.

रविवार को इसकी एक और बानगी देखने को मिली. हुआ ये कि बिजेपी की इफ्तार पार्टी में जेडीयू का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ. हालांकि मीडिया ने जेडीयू की गैरहाजिरी पर सवाल किए तो बीजेपी इन सवालों को टालती नजर आई.

बीजेपी भी कहां कम है उसने भी जेडीयू को वहीं तेवर दिखाए और जेडीयू की इफ्तार पार्टी में बीजेपी के किसी भी नेता ने शिरकत नहीं की.

वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि इफ्तार का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए. यह मूलरूप से धार्मिक आयोजन है.

सुशील मोदी ने कहा कि सभी जगह एक साथ आयोजन होने से असुविधा हुई. सोमवार को लोजपा की इफ्तार पार्टी में एनडीए के सभी नेता एक साथ शामिल होंगे.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …