दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2019-21 में नामांकन हेतु पीईटी परीक्षा 2019 का आयोजन 23 जून को होने जा रही है। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार स्नातकोत्तर विभागों एवं स्नातकोत्तर अध्यापन वाले महाविद्यालयों में पीईटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी। जिन विषयों में कुल निर्धारित सीटों से कम आवेदन प्राप्त होंगें उन विषयों में स्नातक प्रतिष्ठा के अंक के आधार पर मेधा सूची बनाई जाएगी।

स्नातक परीक्षा में सबसिडियरी विषयों में 55% अंक प्राप्त करनें वाले छात्र भी उन विषयों में स्नातकोत्तर में नामांकन के लिये अहर्ता रखतें हैं, परन्तु उन्हें भी पीईटी परीक्षा के आधार पर बनी मेधा सूची से नामांकन लेना होगा। अंकों के आधार पर बनायी गयी मेधा सूची में प्रतिष्ठा के छात्रों को नामांकन में प्राथमिकता मिलेगी। सीट खाली रहने पर सबसीडियरी के छात्रों का नामांकन होगा। नामांकन हेतु छात्रो से आॅनलाईन आवेदन दिनॉंक 23 मई से स्वीकार किये जा रहे हैं। छात्र 12-06-2019 तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. रतन कुमार चौधरी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहली बार काउन्सिलिंग के द्वारा आॅनस्पॉट नामांकन कराये जाने का निर्णय लिया है। सत्र नियमितीकरण की दिशा में सबसे अग्रसर इस विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन हेतु 1 लाख 76 हजार से अधिक छात्रों ने आॅनलाईन आवेदन किया है। इस विश्वविद्यालय नें सूबे में सबसे पहले 15 मई को स्नातक 2019 का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया है। सूबे के अधिकांश विश्वविद्यालयों के छात्रों का स्नातक 2019 का परीक्षाफल का प्रकाशन में बिलम्ब है। जिस कारन स्नातक की तरह स्नातकोत्तर में अन्य विश्वविद्यालयों के वर्तमान सत्र के स्नातक के छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !